निःशुल्क शिक्षा प्रसार अभियान
फ्लेयर फाउंडेशन, बुद्धा लाइब्रेरी, छात्रावास योजना और अन्य सभी इकाइयों से जुड़ी नवीनतम अपडेट और आधिकारिक सूचनाएं यहाँ जारी की जाती हैं।
फ्लेयर फाउंडेशन (स्थापित - 2017) के अंतर्गत बंका घाट (कच्ची दरगाह, पटना) परिसर में संचालित निःशुल्क शिक्षा अभियान, 250 सीटर बुद्धा लाइब्रेरी और मात्र ₹999/- प्रति माह वाले छात्रावास योजना के लिए सत्र 2027-28 हेतु नामांकन प्रारंभ हो गया है। इच्छुक छात्र प्रवेश परीक्षा हेतु शीघ्र संपर्क करें।
संस्था द्वारा संचालित ₹999/- मासिक छात्रावास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को सामान्य योग्यता परीक्षा (Entrance Exam) उत्तीर्ण करनी होगी। परीक्षा की तिथि और पाठ्यक्रम की जानकारी के लिए छात्र हमारे कार्यालय में विजिट कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर पर बात कर सकते हैं।
संस्था के माध्यम से जरूरतमंद और प्रतिभावान बच्चों के लिए निःशुल्क बेसिक कंप्यूटर कोर्स तथा प्रतिभा प्रोत्साहन के अंतर्गत 'कुसुम' छात्रवृत्ति का वितरण किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए बंका घाट कार्यालय में संपर्क करें।